हमीरपुर : बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भारतीय बोर्ड के बिना विश्व संस्था की कोई प्रासंगिकता नहीं है।
वित्त राज्यमंत्री ठाकुर सांसद स्टार खेल महाकुंभ पुरस्कार वितरण समारोह के सिलसिले में यहां आ रखे थे। उनके भाई अरुण धूमल अभी बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष हैं।
ठाकुर ने कहा, ‘‘बीसीसीआई के बिना आईसीसी की कोई प्रासंगिकता नहीं है क्योंकि इससे उसे अपने कामकाज के संचालन के लिये 75 प्रतिशत का अनुदान मिलता है। ’’ उन्होंने इसके साथ ही उम्मीद जतायी कि सौरव गांगुली की अगुवाई में बीसीसीआई आईसीसी के सामने यह मुद्दा उठाएगा।


Download Android App
Download iOS App



