टांटन : सीमित ओवरों की क्रिकेट में खाली गेंदों के महत्व पर जोर देते हुए आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिन्स को खुशी है कि उन्होंने सटीक गेंदबाजी करने के लिये जो कड़ी मेहनत की थी उसका अब उन्हें फायदा मिल रहा है। इस 26 वर्षीय गेंदबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार लय से गेंदबाजी की तथा 33 रन देकर तीन विकेट लिये। उन्होंने इस विश्व कप में अब तक सर्वाधिक गेंदे ऐसी की हैं जिन पर रन नहीं बने।
कमिन्स ने आस्ट्रेलिया की पाकिस्तान पर 41 रन से जीत के बाद कहा कि पिछले दो वर्षों में मेरे खेल में यह सबसे बड़ा सुधार आया। मैं लेंथ पर नियंत्रण रखता हूं और रन बनाना मुश्किल कर देता हूं। उन्होंने कहा कि अगर आप आसानी से एक दो रन देते हैं तो 300 का स्कोर आसान लक्ष्य बन जाता है।
एक रन लेने से रोकना बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसका मतलब है कि अगर आप ओवर में एक बाउंड्री देते हो तो यह महंगा ओवर नहीं होगा और इसमें दस या 11 नहीं पांच या छह रन बनेंगे। ’’


Download Android App
Download iOS App



