वाशिंगटन : गूगल के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भविष्यवाणी की है कि आईसीसी विश्व कप 2019 का फाइनल भारत और मेजबान इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा और वह चाहते हैं कि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम अच्छा प्रदर्शन करके विजेता बने।
खुद को जुनूनी क्रिकेट प्रशंसक करार देते हुए 46 वर्षीय पिचाई ने कहा कि जब वह अमेरिका आये तो उन्हें बेसबॉल थोड़ा चुनौतीपूर्ण लगा था। पिचाई ने यूएसआईबीसी की ‘इंडिया आइडियाज समिट’ में कहा, ‘‘यह (आईसीसी विश्व कप फाइनल) इंग्लैंड और भारत के बीच होना चाहिए।
लेकिन आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें भी बहुत अच्छी हैं। वह यूएसआईबीसी की अध्यक्षा निशा देसाई बिस्वाल के सवाल का जवाब दे रहे थे जिन्होंने पूछा था कि ‘‘आपको क्या लगता है कि फाइनल मैच किसके बीच होगा?


Download Android App
Download iOS App



