चेन्नई :भारतीय खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल ने महिला वर्ग के मुकाबले में अमेरिका की ओलिविया ब्लैचफोर्ड को 13-11, 11-6, 11-9 से हराकर पीएसए वर्ल्ड टूर के सैन फ्रांसिस्को ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने इस तरह दो दिन में दो वरीय खिलाड़ियों पर जीत दर्ज की। पहले दौर में दीपिका ने चौथी वरीय एमिली विटलॉक को हराया था। यह 2014 के बाद उनका बड़ा पीएसए वर्ल्ड टूर सेमीफाइनल होगा।
वह छठी वरीय विटलॉक के खिलाफ जिस शानदार लय में थी, अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी के साथ भी उसी लय में दिखायी दीं। अब वह कल सेमीफाइनल में मलेशिया की आठ बार की विश्व चैम्पियन और दूसरी वरीय निकोल डेविड से भिड़गी जिन्होंने इंग्लैंड की पांचवीं वरीय विक्टोरिया लस्ट को 76 मिनट में मात दी। राष्ट्रीय कोच साइरस पोंचा ने पल्लीकल की काफी प्रशंसा की।


Download Android App
Download iOS App



