कल अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दी पर अंत में हार का सामना करना पड़ा. अफगानिस्तान के हार के बाद ऑफिशियली टीम इंडीया इस एशिया कप से बाहर हो गई, हालांकि आज भारत का मुकाबला अफगानिस्तान के साथ होना है पर ये एक औपचारिकता वाला मैच है, जिसमें कोई भी टीम जीते, फर्क नहीं पड़ता. वहीं भारत के क्रिकेट फैंस की नाराजगी बढ़नी शुरू हो गई है. नाराजगी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि लोग आईपीएल को भी घेरे में ले चुके हैं. फैंस का कहना है कि भारतीय टीम के खिलाड़ी इसलिए ही देश के लिए नहीं खेल पा रहे क्योंकि उन लोगों का आईपीएल के प्रति ज्यादा झुकाव हो गया है. भारतीय खिलाड़ियों को पैसे के प्रति ज्यादा ध्यान है, इसलिए देश के लिए खेलना नहीं चाहते.

श्रीलंका से हारने के बाद भारत की किस्मत अफगानिस्तान के हाथों में थी, पर कल पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को सुपर-4 में 1 विकेट से हरा दिया, जिसके बाद ना सिर्फ अफगानिस्तान की बल्कि भारत की भी उम्मीदों पर पानी फिर गया. क्रिकेट फैंस का मानना है कि भारतीय टीम अपनी कमजोरियों पर ध्यान नहीं दी और अपने गलतियों से नहीं सीख ली शायद इसलिए टीम इंडिया को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा. लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर दे रहे हैं. लोगों का गुस्सा फुट-फुट कर निकल रहा है और ये वाजिब भी है क्योंकि आईपीएल से पहलेदेश है और अगर लोगों की बातें सच है तो आईपीएल को बॉयकॉट करना कही से भी गलत नहीं है.

लोगों का यह भी मानना है कि टीम इंडिया उस जज्बे से साथ नहीं खेलती है, जिस जज्बे के साथ वो आईपीएल खेलती है और सबसे बड़ी बात कि आईपीएल से बस पैसों के मामले में फायदा हो रहा है, उससे यंग क्रिकेटरों को तो बड़े प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शन करने का मौका तो मिल रहा है पर देश के लिए खेलने वाले अनुभवी खिलाड़ी भारत के लिए जब खेलते है तो वो इस ताकत और एनर्जी से नहीं खेलते हैं.


Download Android App
Download iOS App



