शिमरॉन हेटमायर ने लगाया 102 मीटर लंबा छक्का, देखकर कप्तान विराट कोहली भी रह गए दंग, वीडियो वायरल

Summary :

भारत के खिलाफ बीते रविवार को पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर ने 139 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर भारतीय टीम को मैच में करारी मात दे दी।

भारत के खिलाफ बीते रविवार को पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर ने 139 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर भारतीय टीम को मैच में करारी मात दे दी। क्रिकेट कैरियर में शिमरॉन हेटमायर की यह पारी सर्वश्रेष्ठ थी। दूसरे विकेट के लिए शिमरोन हेटमायर और शाई होप ने 218 रनों की साझेदारी की। 
बता दें कि शाई होप ने नाबाद 102 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज ने इस मैच में भारत को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज टीम जब लक्ष्य का पीछा कर रही थी तभी पहले विकेट के रूप में सुनील एम्ब्रिस नौ रन बनाकर आउट हो गए। 
सुनील के आउट होने के बाद हेटमायर और शाई होप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 200 रनों से ज्यादा की साझेदारी की। हेटमायर ने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और सात छक्के जड़े। हेटमायर ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान एक छक्का इतना लंबा लगाया कि सीधे स्टेडियम से बाहर ही गेंद चली गई। यह छक्का हेटमायर ने 102 मीटर लंबा लगाया। 
इस जबरदस्त छक्के का वीडियो यहां देखें

भारत के खिलाफ हेटमायर की यह शानदार पारी वेस्टइंडीज की तरफ से पांचवें बल्लेबाज ने खेली। चेन्‍नई वनडे मैच से पहले वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा ने कहा था कि कई अच्छे युवा खिलाड़ी वेस्टइंडील टीम के पास हैं और कोई विंडीज की टीम को कमजोर समझने की गलती नहीं करे। 
ब्रायन लारा की इस बात को 22 साल के हेटमायर ने सही साबित कर दी। हेटमायर ने पहले 50 रन 50 गेंदों में पूरे किए उसके बाद 85 गेंदों में 100 रन बनाए। इस दौरान हेटमायर ने 8 चौके और 4 छक्के जड़े। होप और हेटमायर ने 218 रनों की साझेदारी की। मोहम्मद शमी ने 39वें ओवर में हेटमायर को आउट किया तब तक वेस्टइंडीज का स्कोर 229 पर पहुंच चुका था। 

Desk Team