भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह सहित टीम के पांच अन्य खिलाड़ियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद फॉरवर्ड खिलाड़ मनदीप सिंह भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। वह टीम के छठे खिलाड़ हैं जो इस वायरस से संक्रमित हुए हैं।
भारतीय खेल प्राधिकरण ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। इससे पहले मनप्रीत, सुरेंदर कुमार, जसकरन सिंह, वरुण कुमार और कृष्ण बी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और इन खिलाड़ियों का बेंगलुरु स्थित साई शिविर में इलाज चल रहा है।
बेंगलुरु में स्थित साई सेंटर में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का 20 अगस्त से राष्ट्रीय शिविर शुरु होना है। लेकिन जिस तरह एक के बाद एक खिलाड़ इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं शिविर शुरू होने से पहले ही इस पर काले बादल छा गए हैं। उल्लेखनीय है कि साई शिविर में खिलाड़ियों की 24 घंटे देखरेख के लिए साई के दो अधिकारियों को विशेष रूप से एथलीटों की निगरानी करने और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रखा गया है।


Download Android App
Download iOS App



