कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार से बांग्लादेश के साथ यहां होने वाले ऐतिहासिक दिन-रात टेस्ट मैच के लिए मंगलवार को कोलकाता पहुंच गई। बीसीसीआई ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें खिलाड़ी और टीम के कोच काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
इससे पहले, ऐसी खबरें थी कि भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री और बांग्लादेश के कोच रसेल डोमिंगो दिन-रात टेस्ट मैच के लिए एयरपोर्ट से सीधे ईडन गार्डन्स स्टेडियम पहुंच सकते हैं। भारतीय टीम के स्थानीय टीम मैनेजर सम्राट भौमिक ने कहा कि दोनों कोच सीधे जा सकते हैं।
एयरपोर्ट से सीधे ईडन पहुंचने का उनका कार्यक्रम है। भारतीय कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे यहां होने वाले पहले दिन-रात टेस्ट मैच के लिए सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर कोलकाता पहुंचे। बाकी खिलाड़ी सीधे होटल पहुंचे।


Download Android App
Download iOS App



