सेंचुरियन में भारत और साउथ अफ्रीका के बिच खेला जा रहा बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच अब काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच चूका है चार दिन का खेल हो चुका है और आज पांचवें और आखरी दिन का खेल खेला जाएगा। भारतीय समय के मुताबिक मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, लेकिन इस मैच पर आखिरी दिन बारिश का खलल पड़ना तय नजर आ रहा है।

बारिश के चलते सेंचुरियन टेस्ट के दूसरे दिन भी एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी, लेकिन इसके बाद दो दिन पूरे दिन का खेल खेला गया, जिससे मैच यहां तक पहुंच गया है। टीम इंडिया को जीत के लिए छह विकेट की दरकार है, तो वहीं मेजबान टीम को जीत के लिए 211 रनों का लंबा सफर तय करना होगा।मैच के पांचवें दिन बादल ज्यादातर समय छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की सम्भावना दोपहर को है, ऐसे में मैच का रिजल्ट आ सकता है।

टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों को मौसम से मदद मिल सकती है और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों के लिए रन बनाना और विकेट बचाना दोनों ही मुश्किल साबित हो सकता है। कप्तान डीन एल्गर हाफसेंचुरी जड़कर चौथे दिन नॉटआउट लौटे हैं इनके अलावा टेम्बा बावुमा और क्विंटन डिकॉक की बल्लेबाजी अभी बची है, ऐसे में भारतीय टीम की राह आसान नजर नहीं आ रही है।


Download Android App
Download iOS App



