INDvsSA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वन- डे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड का एलान

Summary :

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। इस सीरीज में आपको बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा क्यूंकि केएल राहुल को वनडे टीम का कप्तान चुना गया है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। इस सीरीज में आपको बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा क्यूंकि केएल राहुल को वनडे टीम का कप्तान चुना गया है। 19 जनवरी से भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगा। जहाँ रोहित शर्मा चोट की वजह से टेस्ट के बाद वनडे सीरीज भी नहीं खेल पाएंगे। टीम की उपकप्तानी की बात करे तो ये जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह को दी गयी है। 

काफी समय बाद शिखर धवन और युजवेंद्र चहल की टीम में वापसी हुई है। मोहम्मद शमी को टेस्ट के बाद वनडे सीरीज में आराम दिया गया है। ये सीरीज विराट कोहली के लिए भी काफी खास रहने वाली है क्योंकि विराट कोहली से लिमिटेड ओवर की कप्तानी वापस लेने के बाद ये भारत की पहली वनडे सीरीज हैं। रविचंद्रन अश्विन भी लंबे समय बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ और वेंकटेश अय्यर को टीम में जगह देकर विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन का तोहफा मिला है।

टीम इंडिया की वन डे सीरीज के लिए पूरी स्क्वाड की बात करे तो इसमें केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, ऋषभ पंत, ईशान किशन, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज शामिल हैं।


Desk Team