INDvsSL: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के शेड्यूल में BCCI ने किया बदलाव, यहां जाने नया शेड्यूल

Summary :

टीम इंडिया अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलने में व्यस्त है। लेकिन उसे एक हफ्ते बाद से ही श्रीलंका के खिलाफ भी सीरीज खेलनी है

टीम इंडिया अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलने में व्यस्त है। लेकिन उसे एक हफ्ते बाद से ही श्रीलंका के खिलाफ भी सीरीज खेलनी है और BCCI ने टीम इंडिया के इस कार्यक्रम में बदलाव किया है। जिसके हिसाब से भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला 24 फरवरी से शुरू होगा और पहले तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा, वहीं अगले दो मैचों की मेजबानी धर्मशाला को मिली है।

इस टी20 सीरीज के बाद दो मैच की टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी। पहला टेस्ट 4 मार्च से मोहाली में तो दूसरा टेस्ट 12 मार्च से बैंगलोर में खेला जाएगा। आपको बता दे दूसरा टेस्ट डे नाइट टेस्ट होगा। जबकि पुराने शेड्युल के मुताबिक श्रीलंका के भारत दौरे का आगाज 25 फरवरी को खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से होना था। पहला टेस्ट बैंगलुरु में तो दूसरा टेस्ट 5 मार्च से मोहाली में था। टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया को तीन मैच की टी20 सीरीज खेलनी थी। पहला टी20 मोहाली, दूसरा धर्मशाला और तीसरा लखनऊ में खेला जाना था।

IND vs SL: ODI series to be rescheduled, Shikhar Dhawan-led side to take  field on THIS date

अभी टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बिजी है और फ़िलहाल आगामी सीरीज के लिए भारत ने किसी भी फॉर्मेट की टीम का ऐलान नहीं किया है। खास बात ये है की इस स्क्वॉड के साथ बीसीसीआई टेस्ट टीम के नए कप्तान का भी ऐलान करेगा। और उम्मीद जताई जा रही है तो रोहित शर्मा टेस्ट टीम के भी नए कप्तान बन सकते हैं। 


Desk Team