अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा है कि यदि टोक्यो ओलंपिक 2021 में नहीं हुए तो रद्द कर दिए जाएंगे। टोक्यो ओलंपिक इस साल 24 जुलाई से होने थे लेकिन कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इन्हेंअगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया। टोक्यो ओलंपिक अब 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक होंगे।
अप्रैल में टोक्यो 2020 के सीईओ तोशिरो मुतो ने ओलंपिक खेलों को और स्थगित किये जाने से इंकार किया था जबकि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने बाद में स्पष्ट किया था कि कोरोना पर काबू पाए जाने तक ओलंपिक का आयोजन नहीं होगा।
बाक ने एक चैनक को लिए अपने इंटरव्यू में कहा, आप हमेशा तीन हजार से पांच हजार कर्मियों को आयोजन समिति में नहीं रख सकते, आप हर साल सभी बड़े खेल महासंघों के दुनिया भर में खेल कार्यक्रमों को नहीं बदल सकते और आप खिलाड़यों को अनिश्चितता के माहौल में नहीं रख सकते। टोक्यो ओलंपिक को 23 जुलाई 2021 से रखे जाने के कारण उस समय आयोजित कई खेल आयोजनों का कार्यक्रम पहले ही बदला जा चुका है।
बाक ने कहा है कि तोक्यो ओलंपिक आयोजित कराने के लिये 2021 आखिरी विकल्प है क्योंकि इसे बार बार स्थगित नहीं किया जा सकता। बाक कहा कि वह जापान की इस बात से सहमत है कि अगर अगले साल तक कोरोना वायरस महामारी पर नियंत्रण नहीं पाया जा सकता है तो खेलों को रद्द करना पड़ेगा। मार्च में तोक्यो 2020 खेलों को 23 जुलाई 2021 तक स्थगित कर दिया गया था।


Download Android App
Download iOS App



