भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बन गए हैं। सौरव गांगुली के नए अध्यक्ष बनने के बाद से यह खबरें सामने आ रही थीं कि इंडियन प्रीमियर लीग को और भी रोमांचक बनाया जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी लीग्स में पहले स्थान पर आती है।

पहले खबरें आ रहीं थीं कि पावर प्लेयर लाने के नियम पर बीसीसीआई काम कर रहा है। ऐसा कहा जा रहा था कि यह नियम आईपीएल 2020 में लाएं जाएंगे। इसी बीच आईपीएल 2020 को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। दरअसल ऐसा कहा जा रहा है कि आईपीएल के अगले सीजन से चार अंपायर हर मैच के लिए होंगे। चौथे अंपायर की नियुक्त सिर्फ एक ही अहम काम के लिए की गई है।

आईपीएल 2019 में कई सारी गलतियां अंपायर्स ने की थी। क्रिकेट जगत के दिग्गज अंपायरों ने कई गलत फैसले लिए थे जो बहुत सुर्खियों में आए थे। नो बॉल का किस्सा तो पिछले सीजन आईपीएल में बहुत सामने आया था। अंपायर्स ने कई मैचों में नो बाॅल पर गलत फैसले लिए थे।

खबरों के मुताबिक बीसीसीआई ने इस को देखते हुए खासत नजरें हर मैच में नो बॉल पर रखने के लिए चौथा अंपायर की नियुुक्ति के बारे में सोचा है। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल मीटिंग बीसीसीआई के हेड क्वार्टर में हुई थी जहां पर बात की गई।

इन गलतियों को कम करने के लिए ही गवर्निंग काउंसिल ने यह फैसला लिया है। इस पर गवर्निंग काउंसिल के एक सदस्य ने बात करते हुए कहा कि, एक विशेष अंपायर हर मैच में नो बॉल के लिए रखा जाएगा। ऑन फील्ड अंपायर और थर्ड अंपायर के साथ मिलकर यह अतिरिक्त अंपायर काम करेगा।
घरेलू टूर्नामेंट में यह तरीका आजमाया जाएगा आईपीएल से पहले
हर मैच में अतिरिक्त अंपयार के इस फैसले को पहले घरेलू टूर्नामेंट में आईपीएल से पहले डेब्यू कराया जाएगा। खबरों के मानें तो अतिरिक्त अंपायर का इस्तेमाल किसी भी टूर्नामेंट में किया जा सकता है। इतना ही नहीं रणजी ट्रॉफी में भी अतिरिक्त अंपायर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बता दें कि पावर प्लेयर नियम पर काउंसिल के सदस्य पटेल, खैरुल जमाल मजूमदार और सुरिन्दर खन्ना ने चर्चा की। इस नियम के तहत विकेट गिरने या ओवर खत्म होने के बाद अंतिम ग्यारह में शामिल खिलाड़ियों से अलग एक दूसरे खिलाड़ी को टीम मैदान पर बुुला सकती है।

इसकी पुष्टि बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों ने की है कि आईपीएल 2020 में समय बहुत कम है जिसकी वजह से इस नियम को अभी लागू नहीं किया जाएगा। इस पर अधिकारी ने बात करते हुए कहा कि सारे विकल्पों को खोजा जा रहा है और फैसला समय के साथ ही लिया जाएगा। साथ ही अधिकारी ने कहा कि इस नियम को पहले घरेलू टूर्नामेंट में देखा जाएगा उसके बाद आईपीएल में जोड़ा जाएगा।
नीलामी होगी दिसंबर में

बोर्ड अधिकारियों की इस मीटिंग में यह फैसला लिया गया कि खिलाड़ियों की नीलामी आईपीएल 2020 के लिए 19 दिसंबर को कोलकाता में होगी। एक दिन ही ही यह नीलामी होगी। पहले बेंगलुरु में यह नीलामी होती थी लेकिन जयपुर में पिछली बार इसे आयोजित किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



