राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को यहां शारजाह क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के अपने दूसरे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब का यह तीसरा मुकाबला है।
पंजाब ने अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को मात दी थी जबकि पहले मैच में उसे दिल्ली कैपिटल्स के हाथों सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब की टीम अंकतालिका में दो मैचों में दो अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।
वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर टूर्नामेंट में अपनी विजयी शुरुआत की थी और उसकी कोशिश लगातार दूसरी जीत दर्ज करने की होगी।
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के इतिहास में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अब तक 10 मैच जीते हैं जबकि नौ में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
टीम-राजस्थान रॉयल्स (RR) : स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, अंकित राजपूत, जयदेव उनादकट, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, रियान पराग, जोस बटलर, रॉबिन उथप्पा, टॉम कुरेन
टीम- किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) : केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, सरफराज खान, जेम्स नीशाम, रवि बिश्नोई, शेल्डन कॉट्रेल, मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन


Download Android App
Download iOS App



