इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 36वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से था। आईपीएल का यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। जिसमें आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 200 रन बनाए। वही, जवाबी कार्यवाही में आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 179 रन ही बना सकी। आईपीएल के इस मुकाबले में केकेआर ने आरसीबी को उसके घर पर 21 रनों से हरा दिया। केकेआर को लगातार चार हार के बाद जीत मिली है। इस सीज़न में केकेआर की टीम की यह तीसरी जीत है। दिलचस्प बात यह है कि केकेआर की दो जीत आरसीबी के खिलाफ आई हैं। आरसीबी के लिए कोहली ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाएं। वहीं उनके खिलाड़ी केकेआर के स्पिनर्स के सामने बेबस दिखे। कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती ने तीन और युवा सुयश शर्मा ने दो विकेट चटकाए।
बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले किया गेंदबाजी का फैसला
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ बुधवार को आईपीएल के 36वें मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
टॉस जीतने के बाद बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि यहां पर लक्ष्य का पीछा करने में उनकी टीम को मजा आता है। नियमित कप्तान फाफ डुप्लेसी इंपैक्ट खिलाड़ी के तौर पर दूसरी पारी में जुड़ेंगे।
वहीँ कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा ने कहा कि वे बल्लेबाजी करना चाहते थे, जो उन्हें मिला है। कुलवंत खेजरोलिया की जगह आज वैभव अरोड़ा खेल रहे हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
कोलकाता : जेसन रॉय, एन जगदीशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), डेविड वीजा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसल, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, उमेश यादव, सुनील नारायण
इंपैक्ट प्लेयर विकल्प : मंदीप सिंह, लिटन दास, सुयश शर्मा, कुलवंत खेजरोलिया, सुयश शर्मा
बेंगलुरु : विराट कोहली (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वनिंदु हसरंगा, सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार वैशाख, डेविड विली, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल
इंपैक्ट प्लेयर विकल्प : फाफ डुप्लेसी, फिन एलेन, आकाश दीप, कर्ण शर्मा, अनुज रावत


Download Android App
Download iOS App



