IPL Auction: राजस्थान की टीम में जाते ही चहल ने शुरू की अपनी मस्ती

Summary :

युजवेंद्र चहल को इस आईपीएल सीजन आप कुछ अलग रंग में देखने वाले हैं क्योंकि इस बार उन्हें राजस्थान रॉयल्स टीम की ने खरीद लिया है। चहल को राजस्थान ने आईपीएल के मेगा ऑक्शन में 6.50 करोड़ रुपये में खरीदा है।

युजवेंद्र चहल को इस आईपीएल सीजन आप कुछ अलग रंग में देखने वाले हैं क्योंकि इस बार उन्हें राजस्थान रॉयल्स टीम की ने खरीद लिया है। चहल को राजस्थान ने आईपीएल के मेगा ऑक्शन में 6.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। इससे पहले, वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम में थे। इस ऑक्शन के लिए युजी का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। चहल अब अपनी नई टीम की ओर से खेलने के लिए काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपनी नई टीम राजस्थान रॉयल्स से सोशल मीडिया पर जमकर मजे लिए हैं। और उनकी बातचीत का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

राजस्थान रॉयल्स ने अपने इंस्टाग्राम पर बातचीत का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें युजवेंद्र पूछते हैं, तो कैसे हैं आप लोग?’ इस पर फ्रेंचाइजी का जवाब आता है, ‘काफी अच्छे हैं। धीरे धीरे आपको पता चलेगा।’ युजवेंद्र ने फिर से जवाब देते हुए लिखते हैं, ‘फॉलो कर नहीं कर रहे क्या आप। तो बच कर रहिएगा। हम भी कम नहीं हैं।’ राजस्थान ने कमेंट करते हुए आगे लिखा,’ फॉलो तो आपको बचपन से कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शुरुआत अब हो गई है।’ युजी ने आखिर में क​हा, ‘अच्छी बनेगी हमारी। मिलने का इंतजार है बस।’ 

IPL auction 2022: Yuzvendra Chahal sold to Rajasthan Royals for Rs.6.5  crore | Cricket News – India TV

आपको बता दे चहल ने आईपीएल में अब तक 114 मैचों में 22.28 की औसत और 7.59 की इकॉनमी रेट से 139 विकेट लिए हैं। वो इस लीग में 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे लेग स्पिनर हैं। पिछले सीजन में उन्होंने 15 मैचों में 18 विकेट लिए थे। जिससे वो पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की ओर से दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।


Desk Team