IPL2022 : रिटेंशन के बाद किस फ्रेन्चाइसी के पास बचा है कितना पैसा?

Summary :

आईपीएल 2022 के लिए पुरानी 8 टीमों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। 4 टीमों ने 4-4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। वहीं पंजाब किंग्स ने सबसे कम दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

आईपीएल 2022 के लिए पुरानी 8 टीमों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। 4 टीमों ने 4-4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। वहीं पंजाब किंग्स ने सबसे कम दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है। राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद ने 3-3 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, आपको बता दे कि आईपीएल 2022 में दस टीमें हिस्सा लेंगी। आईपीएल की पुरानी टीमों के लिए मेगा ऑक्शन में पर्स 90 करोड़ रुपये तक का है। तो खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद किस टीम के पास कितने रुपये बचे हैं, इस पर एक नजर डालते हैं।

पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को (12 करोड़ रुपये) औप अर्शदीप सिंह (4 करोड़ रुपये) में रिटेन किया है। पंजाब के पास अब 72 करोड़ रुपए बचे हैं। 

डीसी ने ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल और एनरिक नॉर्टजे को रिटेन किया है। उसके पास 47.50 करोड़ रुपये बचे हैं। पंत को 16 करोड़ में, अक्षर पटेल को 9 करोड़ में, पृथ्वी शॉ को 7.50 करोड़ में और एनरिक नॉर्टजे को 6.5 करोड़ में रिटेन किया गया है। डीसी के पास अब नीलामी में खर्च करने के लिए सबसे कम पैसे हैं।

केकेआर ने आंद्रे रसेल( 12 करोड़ रुपये), सुनील नारायण(6 करोड़ रुपये), जबकि वरुण चक्रवर्ती और वेंकटेश अय्यर को 8-8 करोड़ में रिटेन किया । जिसके बाद कोलकाता के पास 48 करोड़ बचे हैं।

सीएसके ने रवींद्र जडेजा (16 करोड़ रुपये), एमएस धोनी (12 करोड़ रुपये), ऋतुराज गायकवाड़ (6 करोड़ रुपये), मोइन अली (8 करोड़ रुपये) में रिटेन किया है।  चेन्नई के पास भी अब 48 करोड़ बचे हैं।

मुंबई ने रोहित शर्मा (16 करोड़ रुपये), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़ रुपये), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़ रुपये) जबकि कीरोन  पोलार्ड (6 करोड़ रुपये) में रिटेन किया। मुंबई के पास भी 48 करोड़ रुपये बचे हैं। 

हैदराबाद ने केन विलियमसन (14 करोड़ रुपये), उमरान मलिक (4 करोड़ रुपये), अब्दुल समद (4 करोड़ रुपये) में रिटेन किया है। नीलामी के 

लिए उसके पास 68 करोड़ बचे हैं।

आरसीबी मे विराट कोहली (15 करोड़ रुपये), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़ रुपये) और मोहम्मद सिराज (7 करोड़ रुपये) में रिटेन किया है। बैंगलोर के पास  नीलामी के लिए 57 करोड़ रुपये बचे हैं।

वहीं राजस्थान ने संजू सैमसन(14 करोड़ रुपये, जॉस बटलर(10 करोड़ रुपये) और यशस्वी जायसवाल(4 करोड़ रुपये) में रिटेन किया है। राजस्थान के पास नीलामी के लिए 62 करोड़ रुपये बचे हैं।


Desk Team