जब एमएस धोनी अंदाज में ईशान किशन ने की तूफानी स्टंपिंग, बल्लेबाज भी रह गया हैरान

Summary :

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की शानदार स्टंपिंग करते हुए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद को फिर से ताजा कर दिया।

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की शानदार स्टंपिंग करते हुए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद को फिर से ताजा कर दिया। किशन इस मुकाबले में बिजली की गति से स्टंपिंग कर छा गए। इस मैच के बाद ही भारत ने मेजबान श्रीलंका को 38 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। वहीं 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 126 रनों पर सिमट गई। बता दें, भारत की ओर से इस मैच में पृथ्वी शॉ और वरुण चक्रवर्ती ने डेब्यू किया था और ईशान ने वरुण की ही गेंद पर शानदार विकेटकीपिंग की। भारतीय टीम के उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की।
वरुण को मिला पहला विकेट
ईशान किशन की बेहतरीन स्टंपिंग से डेब्यू कर रहे गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती के लिए इस मुकाबले को और यादगार बना दिया। साथ ही तूफानी स्टंपिंग के दम पर वरुण चक्रवर्ती इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला विकेट चटकाने में सफल रहे। इस दौरान अपना पहला T20 खेल खेलते हुए स्पिनर चक्रवर्ती ने श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका को अपना पहला शिकार बनाया। ऐसे में जिस  रफ्तार से किशन ने शनाका को स्टंपिंग कर वरुण को पहली विकेट दिलाई, इसे देख लोगों को पूर्व कप्तान धोनी की याद आ गई।
मालूम हो ये पूरी घटना 18वें ओवर में हुई, जब श्रीलंका को मैच अपने नाम करने के लिए 42 रन की जरूरत थी। वरुण ने कैरम गेंद फेंकी और दासुन शनाका ने उसे पुश करने के लिए गए। लेकिन वो अपना आप खो बैठे और उनका पैर हवा में उठ गया। किशन ने बिना कोई गलती किए विकेट पर जमी गिल्लियों को बिखेर दिया। टीवी अंपायर ने शनाका को आउट करार दिया और वरुण के खाते में पहला इंटरनेशनल विकेट दर्ज हो गया।
 ईशान किशन को लेकर यूज़र्स ने दिया ऐसा रिएक्शन…

बताते चले, पहले टी-20 मैच में जहां सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक लगाया तो वहीं  कप्तान शिखर धवन 38 गेंदों में 46 रन के साथ-साथ ईशान किशन 14 गेंदों पर नाबाद 20 ने भी उपयोगी पारी खेली। जबकि किशन की स्टंपिंग ने फैंस का दिल जीता। मालूम हो एक वक्त था जब  धोनी को विकेट के पीछे सबसे तेज माना जाता था, लेकिन ईशान की इस तरह तूफानी की स्टंपिंग बाद लोगों ने इस बारे में ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी। 

Desk Team