मैच के बीच कैमरे को देख ईशान किशन ने आंखों से किये ऐसे इशारे, फनी वीडियो हुआ वायरल

Summary :

शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम इंडिया मेजबान श्रीलंका टीम को क्लीन स्वीप करने में नाकाम रही। तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने भारत को 3 विकेट से शिकस्त दी।

शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम इंडिया मेजबान श्रीलंका टीम को क्लीन स्वीप करने में नाकाम रही। तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने भारत को 3 विकेट से शिकस्त दी। वैसे इस मैच में भारतीय टीम ने अपना 41 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। एक ही मुकाबले में 5 खिलाडियों ने डेब्यू किया, लेकिन बदलाव भारतीय टीम के लिए अच्छे साबित नहीं हुए और नतीजे में टीम मैच हार गई। हालांकि इस मैच के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने सबका ध्यान अपनी और आकर्षित किया और अब  उसका वीडियो जब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
यहां देखें ईशान का आंख मारने वाला वीडियो…
श्रीलंका के विरुद्ध खेले गए तीसरे वनडे में ईशान किशन टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, बावजूद इसके ईशान जमकर सुर्खियों बटोर रहे हैं। दरअसल इस मैच के बीच में  ईशान बेहद ही मजेदार अंदाज में आंख मारते हुए नजर आए और कैमरा में ये पल कैद हो गए।
ईशान का ये मजेदार वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं। जहां पहले एक बार सबसे पहले क्रश ऑफ इंडिया बनी प्रिया प्रकाश भी अपनी आंख मारने की वीडियो से वायरल हुई थी और अब लोगों को उनसे भी ज्यादा ईशान किशन की ये वीडियो पसंद आ रही है। 

भारत ने बनाये 225 रन… 
टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ जहां पहला और दूसरे वनडे मैच अपने नाम कर लिया था और तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा करते हुए 2-0 से अजेय बढ़त बना ली थी। लेकिन निर्णायक मुकाबले में सफलता हासिल करने से भारतीय टीम चूक गई। इस दौरान मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 43 ओवर में 225 रन बनाकर सिमट गई है। भारत के 226 रनों का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया।  श्रीलंका की ओर से उनके ओपनर अविष्का फर्नेंडो ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। 

Desk Team