नई दिल्ली : न्यूजीलैंड दौरे के लिये टेस्ट टीम की घोषणा से पहले भारत के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के टखने में यहां रणजी मैच के दौरान चोट लग गई। विदर्भ के खिलाफ दिल्ली के लिये खेल रहे इशांत की चोट की गंभीरता अभी पता नहीं चल सकी है लेकिन वह दर्द से कराह रहे थे और सहयोगी स्टाफ की मदद से स्टेडियम से बाहर गए।
विदर्भ की दूसरी पारी के पांचवें ओवर में उन्हें चोट लगी। शार्ट गेंद पर विरोधी कप्तान फैज फजल ने पुल शाट खेलने का प्रयास किया और फालोथ्रू में इशांत फिसल गए। उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी। इशांत ने विदर्भ की पहली पारी में 45 रन देकर तीन विकेट लिये थे।
इशांत का यह इस रणजी सत्र में आखिरी मैच था चूंकि उनका न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट टीम में चयन तय माना जा रहा है। चोट गंभीर होने पर वह एनसीए जायेंगे।


Download Android App
Download iOS App



