jadeja, Ashwin और Axar का कहर, ऑस्ट्रेलिया इनिंग और 132 रन से हारा

Summary :

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत हासिल कर ली हैं। इस मुकाबले को जीतने में भारतीय टीम को थोड़ी भी परेशानी देखने को नहीं मिली। ऑस्ट्रेलिया टीम ने जो मुकाबले से पहले स्पिनरों को खेलने के लिए तैयारियां की थी,वो पूरी तरह से बेकार रही।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत हासिल कर ली हैं। इस मुकाबले को जीतने में भारतीय टीम को थोड़ी भी परेशानी देखने को नहीं मिली। ऑस्ट्रेलिया टीम ने जो मुकाबले से पहले स्पिनरों को खेलने के लिए तैयारियां की थी,वो पूरी तरह से बेकार रही। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ एक चीज जीता और वो है टॉस। जी हां, टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और फिर मात्र 177 रन पर ऑल आउट हो गए, जिसमें भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने जबरदस्त गेंदबाजी की और 5 विकेट अपने नाम किए। 
भारतीय टीम ने नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा तरीके से एक इनिंग और 132 रन से हरा दिया। वहीं इस मुकाबले के हीरो रहे 6 महिने बाद टीम में वापसी करने वाले भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, जिन्होंने पहले 5 विकेट अपनी टीम को दिलाए, उसके बाद 70 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और फिर मुकाबले के अंतिम इंनिंग में 2 विकेट हासिल किए। वहीं पहले इनिंग में बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 400 रन बनाए और कुल 223 रन का ऑस्ट्रेलिया को लीड दिया। इसमें कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से एक रिकॉर्ड शतक देखने को मिला और उन्होंने 120 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई।
इस शतक के साथ रोहित पहले भारतीय कप्तान बन गए, जिन्होंने बतौर कप्तान तीनों ही फॉर्मेट में शतक लगाया हो। इससे पहले माही, कोहली, गौतम गंभीर और केएल राहुल भारतीय टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट में कप्तानी कर चुके हैं पर किसी ने भी अब तक यह कारनामा नहीं किया था। वहीं रोहित का शतक भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में काफी जरूरी था क्योंकि रोहित के अलावा पहले पांच बल्लेबाजों को बल्ला बिल्कुल भी नहीं बोला था। बल्लेबाजों के फ्लॉप होने के बाद अक्षर-जडेजा की जोड़ी ने एक बार फिर से कमाल दिखाई और 8वें विकेट के लिए अहम साझेदारी निभाई। इस साझेदारी के साथ ही भारतीय टीम ने मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत बना ली।  वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेब्यू कर रहे स्पिन गेंदबाज टौड मर्फी ने जबरदस्त गेंदबाजी की और भारतीय बल्लेबाजों को काफी ज्यादा परेशान किया। उन्होंने अपनी टीम के लिए 7 विकेट हासिल किए।
वहीं दूसरे इनिंग में 223 के लीड मिलने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि ऑस्ट्रेलिया 223 के आसपास तो पहुंचेगी ही, मगर ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ। एक के बाद एक विकेट लगातार गिरते चले गए और ऑस्ट्रेलिया मात्र 91 रन पर ऑलआउट हो गया। वहीं दूसरे इनिंग में भारत के आर.अश्विन ने 12 ओवर फेंक कर 5 विकेट हासिल किए और अपनी टीम को जश्न मनाने का मौका दिया। ऑस्ट्रेलिया टीम पूरे एक सेशन भी नहीं खेल पाई और 32 ओवरों में ऑलआउट हो गई। सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली में खेला जाना हैं। भारतीय टीम 1-0 से लीड कर रही है और 17 तारीख से दिल्ली में खेले जाने वाले मुकाबले में भी अपने इस प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी। 

Desk Team