IPL 2020: एमएस धोनी ने लास्ट ओवर जडेजा को दिया, स्टार फर्राटा धावक योहान ब्लेक बोले- अब तक का सबसे बदतर फैसला

Summary :

बीते शनिवार को आईपीएल के 13वें सीजन का 34वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला गया। इस मुकाबले में सीएसके को दिल्ली ने पांच विकेट से हराया।

बीते शनिवार को आईपीएल के 13वें सीजन का 34वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला गया। इस मुकाबले में सीएसके को दिल्ली ने पांच विकेट से हराया। सीएसके की इस हार के बाद कप्तान धोनी के अंतिम ओवर में रविंद्र जडेजा से कराने पर जमैका के स्टार फर्राटा धावक योहान ब्लेक ने सवाल उठाए। हैं उन्होंने कहा की धोनी का यह फैसला सबसे ज्यादा बदतर था। दरअसल ड्वेन ब्रावो डेथ ओवर की गेंदबाजी के  स्पेशलिस्ट  में से एक हैं लेकिन इस बात की जानकारी ब्लेक को नहीं थी की वह चोटिल होने की वजह से डेथ ओवर नहीं डाल सके। 
ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए ब्लेक ने पूछा, मुझे लगता है कि लंबे समय में यह धोनी का सबसे बदतर फैसला है। धोनी, अंतिम ओवर जडेजा से कराना खराब फैसला था। ब्रावो को क्या हुआ था? ब्लेक ने ट्वीट में लिखा, खराब, बेहद खराब पसंद महेंद्र सिंह धोनी। आप बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ जडेजा से गेंदबाजीं नहीं करा सकते।

बता दें ब्रावो के चोटिल होने के बारे में ब्लेक को बाद में पता चला। वेस्टइंडीज का यह स्टार ऑलराउंडर ग्रोइन में चोट लगने के बाद टूर्नामेंट से बाहर कुछ दिन या कुछ हफ्तों के लिए हो गया है। मगर दिल्ली के खिलाफ मैच में आखिरी ओवर जडेजा के पक्ष में नहीं थे। अंतिम ओवर में दिल्ली को 17 रन की जरूरत थी जिसे उन्होंने एक गेंद रहते हुए हासिल कर लिया। 

ब्लेक ने अन्य ट्वीट में लिखा, मुझे पता चला कि ब्रावो चोटिल थे लेकिन मैं फिर भी जडेजा को गेंद नहीं दूंगा जबकि मैदान पर शेन वॉटसन मौजूद हैं।

ऑस्ट्रलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन आईपीएल की फ्रैंचाइज़ी टीम सीएसके के लिए काफी सालों से खेल रहे हैं। ब्लेक ने ट्वीट में लिखा, जब हम खेल को इतना अधिक प्यार करते हैं तो ऐसा ही होता है। भारत के सभी लोगों को मेरा प्यार। क्रिकेट के खेल का समर्थन करते रहिए और लुत्फ उठाते रहे जिससे हम इतना प्यार करते हैं।

Desk Team