दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए विश्व भर में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन स्थगित कर दिए हैं। ओलंपिक के अधिकतर क्वालिफाइंग टूर्नामेंट इस जानलेवा वायरस के कहर की वजह से रद्द हो गए हैं या फिर स्थगित कर दिया है।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका दौरे पर गई थी जिसे वह कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए वापस अपने देश चले गए। बता दें कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भी यह खाली समय अपने परिवार वालों के साथ बिता रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर जेम्स एंडरसन ने वीडियो शेयर किया है जिसमें वेट ट्रेनिंग वह करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अपनी बेटी को जेम्स उठाकर वेट ट्रेनिंग कर रहे हैं। जेम्स ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, लड़कियां घर में वेट ट्रेनिंग के दौरान मेरी मदद करके बेहद खुश हैं।
इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में जेम्स एंडरसन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट में जेम्स ने 151 खेले हें और अब तक 581 विकेट अपने नाम की है। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टेस्ट क्रिकेट में तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन हैं। वनडे क्रिकेट में जेम्स एंडरसन ने 194 मैच खेलते हुए 269 विकेट अपने नाम किए हैं।



Download Android App
Download iOS App



