भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के बीच टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जेम्स एंडरसन पर बाउंसर की बौछार कर दी थी कर दी थी। ऐसे में इंग्लिश खिलाड़ी बुरी तरह से परेशान हो गया था। लार्ड्स टेस्ट में जसप्रीत बुमराह और इंग्लिश तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के बीच खूब गर्मागर्मी देखने को भी मिली। दरअसल इस टेस्ट में बुमराह ने अपने बाउंसर ने एंडरसन को खूब परेशान किया था। अब पहली बार एंडरसन ने बुमराह के बाउंसर पर अपने दिल की बात सभी के आगे जाहिर की है।

क्या बोले एंडरसन?
लॉर्ड्स टेस्ट के बारे में बात करते हुए एंडरसन ने बुमराह के उस अंदाज पर हैरानी जताई। दरअसल उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस दौरान भारतीय गेंदबाज की रफ्तार ने भी उन्हें काफी परेशान किया। एंडरसन बताया ने उन्हें अपने क्रिकेट करियर में पहली बार ऐसा लगा कि कोई गेंदबाज उन्हें आउट करने की कोशिश नहीं कर रहा है।

बता दें, दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने एंडरसन को जमकर बाउंसर गेंदें डाली थी और इसी वजह से दोनों के बीच काफी विवाद भी हुआ। वहीं जब बारी भारतीय टीम इंडिया की बल्लेबाजी आई तो बुमराह को एंडरसन ने खूब बाउंसर डाली थीं। वहीं एंडरसन ने एक पोडकास्ट के दौरान बताया कि, सभी बल्लेबाज कर रहे थे कि, पिच काफी स्लो है और बुमराह के गेंद की गति कम है पर ऐसा नहीं था।

आगे एंडरसन ने बताया कि, जब मैं बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आया तो कप्तान जो रूट ने कहा कि, बुमराह अपनी सामान्य स्पीड पर गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने मुझे पहली ही गेंद 90 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से डाली थी। मुझे अपने करियर में पहली बार लगा कि, कोई मुझे आउट करने की कोशिश नहीं कर रहा है। उन्होंने कुछ गेंदें स्टंप पर भी डाली, लेकिन मैं उन्हें खेलने में कामयाब रहा था। मैं बस विकेट पर खड़े रहने की कोशिश कर रहा था और जल्दी से जल्दी रूट को स्ट्राइक देने की कोशिश कर रहा था।

याद दिल दें, लॉर्ड्स टेस्ट के आखिरी दिन जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से 9वें विकेट के लिए नाबाद 89 रनों की साझेदारी निभाई थी। ऐसे में भारत ने इंग्लैंड को 272 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते हुए मेजबान टीम केवल 120 रनों पर ढेर हो गई थी और भारत ने यह मैच 151 रनों से जीत लिया था। बता दें भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला कल दोपहर 3:30 बजे से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



