पोर्टो अलेग्रे : कोजी मियोशी के दो गोल की मदद से जापान ने कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को यहां उरूग्वे के खिलाफ 2-2 से ड्रा खेलकर अंक एक अंक हासिल किया। मियोशी के दो गोल से जापान ने दो बार बढ़त हासिल की लेकिन उरूग्वे लुई सुआरेज के पेनल्टी पर किये गये विवादास्पद गोल तथा जोस गिमिनेज के दूसरे हाफ के गोल से बराबरी करने में सफल रहा।
इस ड्रा का मतलब है कि जापान के ग्रुप सी से क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की संभावना खत्म नहीं हुई है। उसे अभी इक्वेडर से अपना आखिरी मैच खेलना है। उरूग्वे ने क्वार्टर फाइनल में जगह सुनिश्चित करने का मौका गंवाया। उसका सामना उस जापान से था जिसे पहले मैच में चिली ने 4-0 से हराया था।
उरूग्वे ने इक्वेडर को करारी शिकस्त देकर शुरुआत की थी। जापान ने 25वें मिनट पहला गोल किया। मियोशी ने गाकू शिबासाकी के पास पर यह गोल दागा लेकिन जापान की खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही तथा उरूग्वे ने वीएआर की मदद से मिली पेनल्टी से चार मिनट बाद बराबरी का गोल कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



