जसप्रीत बुमराह ने अपनी पुरानी फोटो की शेयर, कहा- इस जगह से की सफर की शुरुआत

Summary :

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है। बहुत कम समय में अपने आक्रमक गेंदबाजी अटैक से जसप्रीत बुमराह

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है। बहुत कम समय में अपने आक्रमक गेंदबाजी अटैक से जसप्रीत बुमराह ने दिग्गज गेंदबाजों की लिस्ट में नाम शुमार किया है। बीते बुधवार को सोशल मीडिया पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक तस्वीर पोस्ट की है। 
इस पोस्ट में दो तस्वीरें हैं एक बुमराह की युवा और दूसरी अब की। युवा तस्वीर में बुमराह अवॉर्ड लेते नजर आ रहे हैं जबकि दाएं हाथ की दूसरी तस्वीर में वह अपना मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए बुमराह ने कैप्‍शन में लिखा, बिल्कुल नीचे से शुरुआत कर आज हम यहां तक पहुंचे हैं। 

भारतीय क्रिकेट टीम के जसप्रीत बुमराह अहम गेंदबाज हैं। इस समय पीठ की चोट की वजह से जसप्रीत बुमराह क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ अगामी घरेलू सीरीज से जसप्रीत बुमराह के वापसी की उम्मीद कर सकते हैं। 
हाल ही में आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो पोस्ट किया था। उस वीडियो में अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बुमराह ने बताया था। बुमराह ने उन दिनों को याद करते हुए कहा था कि एक ऐसा भी समय था जब एक ही जोड़ी जूते और टी-शर्ट में वह क्रिकेट खेलते थे। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से जसप्रीत बुमराह खेलते हैं। 

बुमराह ने कहा था कि कई कामयाबी की कथाएं आप बचपन में सुनते हैं उसमें से कोई एक दिन आकर आचनका आपकी प्रतिभा को पहचान कर आगे ले जाता है, ऐसा ही कुछ मेरे जीवन में भी हुआ है। वनडे क्रिकेट में इस समय बुमराह दुनिया के शीर्ष गेंदबाज हैं। 

Desk Team