इन दिनों ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मुकाबलों एशेज सीरीज खेली जा रही है। ऐसे में पहले टेस्ट में इंग्लैंड टीम चौथे दिन ही ढेर हो गई और जो रूट की सेना को ब्रिसबेन टेस्ट में 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले टेस्ट में हार के बाद लाजमी है कि सवाल भी इंग्लैंड टीम के प्रदर्शन पर उठेंगे ही।

वहीं ब्रॉड और एंडरसन को नहीं खिलाने की उसकी गलत नीतियों पर निशाना साधा जाएगा ही। साथ ही रूट की कप्तानी पर भी सवालों के बाउंसर गिरने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसे में अब ताजा ताजा हमला न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान ब्रेंडन मैक्कलम ने किया है।

मैकुलम ने जहां एक साइड कहा उन्हें रूट में लीडर वाली कोई क्वालिटी दिखाई नहीं देती है। तो दूसरी तरफ उन्होंने रूट को एक शानदार इंसान और लाजवाब क्रिकेटर को बताया।

मैक्कलम ने कहा, मेरा मानना है जो रूट एक शानदार व्यक्ति और बेहतरीन क्रिकेटर हैं। बड़े बड़े क्रिकेट पंडित उनकी कप्तानी की बातें करते हैं, उन्हें अच्छे लीडर के तौर पर देखते हैं। लेकिन, हकीकत में मुझे ऐसा कुछ भी नजर नहीं आया। दरअसल, मैक्कलम यह समझने में असमर्थ हैं कि रूट, जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक टेस्ट रन का रिकार्ड अपनी टीम के लिए बनाया, वो बल्ले से इस तरह का शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद अपनी टीम का नेतृत्व क्यों नहीं कर पाए।

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने आगे कहा, इंग्लैंड के पास ब्रिसबेन टेस्ट की पहली पारी में 147 रन पर सिमटने के बाद भी वापसी का मौका था, क्योंकि तीसरे दिन के खेल के बाद कप्तान जो रूट और डेविड मलान शतक के करीब पहुंचकर नाबाद थे, लेकिन चौथे दिन पहले दोनों ने अपना विकेट खोया और फिर टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इंग्लैंड के पास मौके थे, लेकिन वे उसे भुना नहीं पाए। यही वजह है कि जब दबाव बना और आस्ट्रेलिया ने विकेट लेना शुरू किया, तो इंग्लैंड की टीम चित हो गई।

बता दें,ब्रिसबेन की हार एक कैलेंडर ईयर में जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड को मिली ये 7वीं टेस्ट हार है। इतना ही नहीं इंग्लैंड का एक कैलेंडर ईयर में अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन 8 हार का रहा है। जबकि अपने इस शर्मनाक रिकॉर्ड से भी वो ज्यादा पीछे नहीं हैं।


Download Android App
Download iOS App



