वेलिंगटन : न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के गेंदबाजी एक्शन को शुक्रवार को वैध घोषित किया गया। अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए उनकी शिकायत की गई थी। दायें हाथ के बल्लेबाज और कामचलाऊ स्पिनर विलियमसन के गेंदबाजी एक्शन की शिकायत गॉल टेस्ट के दौरान हुई थी जिसे श्रीलंका ने जीता था। विलियमसन ने इसके बाद पिछले महीने इंग्लैंड में गेंदबाजी आकलन परीक्षण में हिस्सा लिया जहां उनकी कोई आईसीसी की स्वीकृत सीमा के जितनी ही मुड़ रही थी।
कीवी कप्तान केन विलियमसन का गेंदबाजी एक्शन वैध घोषित
Summary :
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के गेंदबाजी एक्शन को शुक्रवार को वैध घोषित किया गया। अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए उनकी शिकायत की गई थी।


Download Android App
Download iOS App



