नई दिल्ली : आलराउंडर केदार जाधव को वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के शेष तीन मैचों के लिए नहीं चुने जाने गहरी नाराजगी जताने के 48 घंटे बाद ही उन्हें चौथे और पांचवें मैच के लिए टीम में शामिल कर लिया गया। वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी तीन वनडे मैचों के लिए जब टीम इंडिया का एेलान किया तो गया लेकिन उसमें केदार जाधव का नाम शामिल नहीं था।
केदार ने टीम में शामिल नहीं किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में नाराजगी जताते हुए कहा था कि उन्हें नहीं पता कि टीम में उनका चयन किस वजह से नहीं किया गया। उन्होंने टीम में चयन ना होने पर हैरानी भी जताई थी। भारतीय चयनकर्ता प्रमुख एमएसके प्रसाद ने जाधव को टीम में नहीं चुने जाने पर कहा था कि केदार की फिटनेस के इतिहास को देखते हुए उनका चयन वनडे टीम में नहीं किया गया।
नहीं पता वेस्टइंडीज के खिलाफ बाकी मैचों के लिए क्यों नहीं चुना गया : जाधव
इससे पहले भी वह फिट हुए थे और टीम में आने के बाद फिर से अनफिट हो गए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ ट्वंटी -20 सीरीज और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जब टीम की घोषणा की तो उस विज्ञप्ति में विशेष रूप से उल्लेख किया गया कि केदार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



