आईसीसी विश्व कप 2019 का आगाज 30 मई से होने वाला है। बीते शनिवार को भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वार्मअप मैच खेला। न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को वार्मअप मैच में 6 विकेट से करारी मात दे दी। भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.2 ओवर में 179 रन बनाए। भारतीय टीम 179 पर ऑलआउट हो गई थी। न्यूजीलैंड को भारत ने मैच जीतने के लिए महज 180 रनों का लक्ष्य दिया था।

एक समय पर ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 100 रन भी नहीं बना पाएगी। लेकिन भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 50 गेंदों में 54 रनों की पारी खेलकर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था। जडेजा के अलावा लेग स्पिनर कुलदीप यादव ने 19 रनों की पारी खेली थी। न्यूजीलैंड ने 180 रन का लक्ष्य 37.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल किया। न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान केन विलियमसन ने 67 रन और रॉस टेलर ने 71 रन की अर्धशतकिय पारी खेली थी।

179 रनों पर सीमिट गई भारतीय टीम, जडेजा ने लगाया अर्धशतक
कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। लेकिन भारतीय टीम के पांच ही बल्लेबाज दहाई के आंकड़ें तक पहुंच पाए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ वार्मअप मैच में भारतीय टीम ने 39.2 ओवर तक बल्लेबाजी की। जडेजा के बाद हार्दिक पांड्या ने 30 रनों की पारी 37 गेंदों में खेली। इस दौरान पांड्या ने 6 चौके जड़े।

भारतीय टीम के बल्लेबाजों को लेकर जो परेशानी हो रही थी वो अभ्यास मैच में दिखाई दे गई। भारतीय टीम के बल्लेबाज न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की स्विंग केसामने टिक नहीं पाए। ट्रेंट बोल्ट का पहला शिकार रोहित शर्मा 2 रन बनाकर हुए। रोहित शर्मा को बोल्ट ने एलबीडब्ल्यू से आउट कर दिया। इसके बाद शिखर धवन को भी बोल्ट ने आउट किया। लोकेश राहुल भी 6 रन बनाकर बोल्ट का शिकार हो गए। भारत के तीन विकेट सिर्फ 24 रनों पर गिर गए थे।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 18 रनों पर आउट हो गए थे। कप्तान कोहली को कोलिन डि ग्रैंडहोम ने आउट किया। उसके बाद हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी ने पारी को संभालकर भारत का स्कोर 77 रन पर पहुंचाया। इस दौरान धोनी ने 17 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड के गेंदबाज जिम्मी नीशाम ने पांड्या और दिनेश कार्तिक को पवेलियन भेजा। दिनेश कार्तिक ने 4 रन बनाए।

टिम साउदी ने धोनी को आउट किया। उसके बाद जडेजा ने पारी को संभालते हुए 50 रनों की पारी खेली। जडेजा ने कुलदीप के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी खेली और भारत का स्कोर 177 रनों पर पहुंचाया।
टॉस जीता था भारत ने
कप्तान विराट कोहिली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। वॉर्मअप मैच में विजय शंकर को नहीं खिलाया गया। अभ्यास के दौरान विजय शंकर के दाहिने कंधे पर चोट लग गई थी। इस मैच में केदार जाधव भी नहीं खेले। बांग्लादेश के खिलाफ भारत दूसरा वॉर्मअप मैच मंगलवार को खेलेगा।



Download Android App
Download iOS App



