इंदौर : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली टी20 इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। मंगलवार को उन्होंने एक रन बनाते ही रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनैशनल मैच में कोहली ने 17 गेंदों पर नाबाद 30 रनों की पारी खेली।
इस मैच पहले कोहली और रोहित शर्मा 2633 रनों के साथ बराबरी पर थे। रोहित को श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज में आराम दिया गया है। कोहली ने 77 टी20 इंटरनैशनल मैचों की 71 पारियों में 53.26 के औसत से 2663 रन बनाए हैं। उन्होंने 24 हाफ सेंचुरी लगाई हैं। वहीं रोहित ने 104 मैच खेले हैं और 32.10 के औसत से रन बनाए हैं। उन्होंने चार शतक और 19 अर्धशतक लगाए हैं।


Download Android App
Download iOS App



