मेलबर्न : फार्म में चल रहे बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को भारत दौरे के लिये आस्ट्रेलियाई एक दिवसीय टीम में शामिल किया गया है। लाबुशेन ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करके 58.05 की औसत से रन बनाये। उन्होंने अपने पिछले तीन मैचों में शतक जड़ा। हरफनमौला सीन एबोट की पांच साल बाद टीम में वापसी हुई है।
तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और स्पिनर एशटोन एगर भी टीम में लौटे हैं। ग्लेन मैक्सवेल, उस्मान ख्वाजा, शान मार्श और नाथन लियोन टीम में नहीं है। आस्ट्रेलियाई स्टार जोड़ी स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर टीम में हैं। पहला वनडे मुंबई में 14 जनवरी को, दूसरा राजकोट में 17 जनवरी और तीसरा बेंगलुरू में 19 जनवरी को खेला जायेगा।
आस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने कहा कि हमें यकीन है कि मार्नस लाबुशेन भारत में अच्छा प्रदर्शन करेगा। हमारी वनडे टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है और टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये यह सीरीज अहम है। मुख्य कोच जस्टिन लैंगर भारत नहीं जायेंगे। उनकी जगह सहायक कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड प्रभारी होंगे।


Download Android App
Download iOS App



