पाकिस्तान क्रिकेट से अजीबो गरीब घटना की खबर सामने आई है। दरअसल इस वक्त पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग खेला जा रहा है। इसमें आधे से ज्यादा मैच हो चुके हैं वही कुछ दिन में इस टूर्नामेंट का भी अंत होने वाला है। वहीं खबर आई है कि टूर्नामेंट के दौरान गद्दाफी स्टेडियम से लाखों के सामान चोरी हो गए हैं। हालांकि इस चोरी के लिए तो गद्दाफी स्टेडियम या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मैनेजमेंट की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है मगर गद्दाफी स्टेडियम के अधिकारियों ने गुलमर्ग पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत की है।

दरअसल पीएसएल टूर्नामेंट के दौरान चोरी का किस्सा कहीं ना कहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की छवि को बिगाड़ सकता है। वही कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार का एशिया कप वही होना है ऐसे में इस बीच लाखों की चोरी की खबर कहीं से भी सही नहीं है। इस चोरी में लगभग 10 लाख रुपए का सामान था जिसमें सीसीटीवी कैमरे स्टेडियम में लाइट की जनरेटर की बैटरी शामिल है। वही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान सरकार के बीच काफी अनबन हो चुकी है ऐसे में हम यह मान सकते हैं कि यह छोरी का मामला पीएसएल को मुश्किल में डाल दिया है।

पीसीबी और पाकिस्तान सरकार के बीच सुरक्षा के खर्चे को लेकर विवाद पैदा हो गया है। खबर के अनुसार पीएसएल जहां हो रहा है वहां के सुरक्षा के लिए 500 मिलियन पाकिस्तानी रुपए की कुल लागत है जिसमें की सिर्फ ढाई सौ मिलियन पाकिस्तान सरकार पीसीबी को सौंप रही है और उसके अलावा 50% रुपए खुद पीसीबी अपने पॉकेट से निकालकर सुरक्षा के लिए खर्च करें। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट भी इसे माननीय को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि सुरक्षा खर्च के लिए प्रांतीय सरकार का कर्तव्य है भुगतान करना।

मगर इस समस्या का समाधान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान सरकार मिलकर नहीं निकाल पाती है तो हो सकता है कि मैचों को लाहौर में स्थानांतरित कर दिया जाए। इस मामले पर पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा ने अपने बयान में कहा है कि अगर पीएसएल में इस तरह का बदलाव होता है तो पीसीबी कोई से बड़ा नुकसान होगा। यह होम एंड अवे फॉर्मेट पर आधारित था। केवल एक शहर में मैच होने से फैंस का उत्साह टूर्नामेंट के लिए खत्म हो जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



