लीवरपूल: वर्जिल वन दिक ने लीवरपूल के लिये अपने पहले मैच में गोल कर एफए कप मैच में एवर्टन के खिलाफ टीम को 2-1 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वन दिक को लीवरपूल ने साउथंपटन से रिकार्ड 7.5 करोड़ यूरो की कीमत पर टीम से जोड़ है जिससे वह दुनिया के सबसे महंगे डिफेंडर बन गये हैं।
लीवरपूल ने मैच के 35वें मिनट पेनल्टी मिली जिसे जेम्स मिल्नर ने गोल में बदलकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। मैच के दूसरे हाफ के मध्य में (67वें मिनट) में एवर्टन के लिये जिल्फी सिगूर्दसन ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। मैच खत्म होने से छह मिनट पहले वन दिक ने गोल कर टीम की जीत को बढ़त दिला दी जो निर्णायक साबित हुई। दोनों टीमों के बीच यह 230वां मुकाबला था।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



