मेड्रिड : अर्जेटीना और एफसी बार्सिलोना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने कहा है कि बालोन डी’ओर मतदान सूची में लिवरपूल के फारवर्ड सादियो माने का चौथे स्थान पर आना वाकई बहुत शर्मनाक है। इस सप्ताह की शुरुआत में मेसी ने दुनिया के श्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए दिए जाने वाले बालोन डी’ओर पुरस्कार को रिकार्ड छठी बार अपने नाम किया।
माने को मेसी, विर्जिल वान जिक और क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के बाद चौथा स्थान मिला। मेसी ने गोल डॉट कॉम से कहा, यह शर्मनाक है कि माने चौथे स्थान पर आए। पर मैं समझता हूं कि इस साल इस खिताब की दौड़ में कई महान खिलाड़ी शामिल थे। पर मेरी नजर में माने साल के श्रेष्ठ खिलाड़ी हैं क्योकि मैं उन्हें पसंद करता हूं। यह मेसी का 2015 के बाद पहला बालोन डीओर पुरस्कार है।


Download Android App
Download iOS App



