SRH को केकेआर से मिली हार के बाद इंटरनेट पर बुरी तरह ट्रोल हुए मनीष पांडे, वीरू ने भी बल्लेबाजी पर उठाए सवाल

Summary :

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का तीसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था।

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का तीसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था। इस बीच केकेआर ने सनराइजर्स को 10 रनों से करारी शिकस्त दी और कोलकाता ने 14वें सीजन में जीत से आगाज किया है। बीते रविवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता ने 6 विकेट के गंवाकर 187 रन का स्कोर कयाम किया,जिसके बाद हैदराबाद की टीम ने 5 विकेट पर 177 रन ही बना पाई। 
इस दौरान केकेआर की तरफ से नीतीश राणा ने 80 और राहुल त्रिपाठी ने 53 रन बनाए। जबकि हैदराबाद की तरफ से मनीष पांडे ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। इसके बावजूद मनीष पांडे को सोशल पर काफी बुरी तरह ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है।  
दरअसल तीसरे ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए मनीष पांडे अपनी रन गति नहीं बढ़ा पाने की वजह से ट्रोलर्स की नजरों में खटक रहे हैं। 188 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी हैदराबाद टीम के शुरूआती दो विकेट महज 10 रन तक गिर गए। जिसके बाद मनीष पांडे नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे और अंत तक नाबाद रहे और उन्होंने पारी की अंतिम गेंद पर रसेल पर छक्का लगाया जो काम का नहीं रहा। 
सहवाग ने भी मनीष पांडे की बल्लेबाजी पर जाहिर किया गुस्सा 
वीरेन्द्र सहवाग ने कहा, मनीष पांडे ने आखिरी के 2-3 ओवर में बाउंड्री नहीं लगाई। मनीष पांडे का छक्का भी आखिरी गेंद पर आया। तब तक मैच खत्म हो चुका था। मनीष पांडे को खुलकर शॉट्स खेलने चाहिए थे। अगर वो ऐसा करते तो शायद सनराइजर्स हैदराबाद जो 10 रन से मैच हारी। वह एक-दो गेंद पहले ही जीत जाती।  
सोशल मीडिया  की जनता ने मनीष को लेकर दी ऐसी प्रतिक्रिया…

वहीं मनीष के अलावा जॉनी बेयरस्टो ने भी 55 रन अपनी टीम के लिए बनाए और उन्होंने 40 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के लगाए। अब्दुल समद ने 8 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 19 रन बनाए और नाबाद लौटे। केकेआर के प्रसिद्ध कृष्णा ने 35 रन देकर 2 विकेट झटके जबकि शाकिब अल हसन, पैट कमिंस और आंद्रे रसेल को 1-1 विकेट मिला। ऐसे में कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 187 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 177 रन ही बना सकी।

 

Desk Team