मार्कस स्टोइनिस ने खोले राज,बताया विराट कोहली के लिए क्या होगा ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्लान

Summary :

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज शुरू होने में अब चंद दिन बाकी रह गए हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस ने विराट कोहली को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज शुरू होने में अब चंद दिन बाकी रह गए हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस ने विराट कोहली को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस ने कहा है कि आस्ट्रेलियाई टीम ज्यादा रन बनाने के लिए हमेशा प्रेरित रहने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली के खिलाफ अतिरिक्त प्रतिस्पर्धी रहेगी। दरअसल स्टोइनिस , कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में खेल चुके हैं और वह वनडे में दो बार कोहली को आउट भी कर चुके हैं। 
बता दें भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है जहां उसे तीन वनडे, तीन टी-20 और चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। कोहली वनडे, टी-20 सीरीज और पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत लौट आएंगे। क्योंकि बीसीसीआई ने उन्हें पैटरनिटी लीव की मंजूरी दे दी है।
स्टोइनिस ने क्या कहा?
स्टोइनिस ने कहा कि उनकी टीम के पास कोहली को लेकर रणनीति है। स्टोइनिस का कहना है,हमारी अपनी रणनीति है, हमारे पास प्लान है जो पहले भी काम किया है। कई बार वह प्लान काम नहीं करते और वह रन कर जाते हैं। जाहिर सी बात है कि वह महान खिलाड़ी हैं और इन खिलाड़ियों के खिलाफ आप वह कर सकते हो जो आप करना चाहते हो। 
आप अपनी रणनीति पर काम करते हो और उस दिन आप ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो जाते हो। उम्मीद है कि इस बार प्लान हमारे पक्ष में काम करेंगे। स्टोइनिस ने कहा कि आखिरी तीन टेस्ट मैच न खेलने से कोहली की प्रेरणा में कोई कमी नहीं आएगी। आगे उन्होंने कहा, विराट को लेकर चिंता नहीं है। 
वह जो भी मैच खेलते हैं उसके लिए तैयार रहते हैं। हो सकता है कि अतिरिक्त प्ररेणा है। मैं आश्वस्त हूं कि वह तैयार होंगे। जैसा मैंने कहा वह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए लौट रहे हैं जो सही फैसला है, इसलिए मुझे लगता है कि वह ज्यादा प्रेरित रहेंगे। बता दें आस्ट्रेलिया और भारत के बीच सीमित ओवरों की सीरीज की शुरुआत 27 नवम्बर से होनी है। 

Desk Team