जावी मार्टिनेज के अतिरिक्त समय में किए गोल से बेयर्न म्यूनिख ने सेविला को 2-1 से हराकर सुपरकप का खिताब हासिल किया। नियमित समय में 1-1 की बराबरी रहने पर मैच अतिरिक्त समय में खिंच गया जहां 104वें मिनट में मार्टिनेज ने गोल कर टीम को 2-1 से आगे कर दिया जो मैच खत्म होने तक बरकरार रहा।
इससे पहले लुकास ओकैम्पोस ने मैच के 13वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदल कर सेविला का खाता खोला। बेयर्न म्यूनिख ने हांलाकि 34वें मिनट में लियोन गोरेतज्का के गोल से स्कोर बराबर कर दिया था। सुपरकप का मुकाबला चैंपियंस लीग और यूरोपा लीग के विजेता के बीच खेला जाता है। इस मुकाबले के दौरान स्टेडियम में सीमित संख्या में दर्शक भी मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



