गोल्ड कोस्ट : ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारत ने निचली रैंकिंग वाली मलेशिया को 2.1 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों की पुरूष हॉकी स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। हरमनप्रीत ने तीसरे और 44वें मिनट में गोल दागे। मलेशिया के लिये एकमात्र गोल फैजल सारी ने 16वें मिनट में किया। भारत को मैच में नौ पेनल्टी कार्नर मिले जिनमें से पहला दूसरे ही मिनट में मिला । इसे गोल में बदलकर हरमनप्रीत ने भारत को बढत दिलाई। मलेशिया को जवाबी हमले में छठे मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन रजी रहीम गोल नहीं कर सके। इसके दस मिनट बाद हालांकि फैजल ने मैदानी गोल करके टीम को बराबरी पर लाया।
हाफटाइम तक स्कोर 1.1 से बराबर था। भारत को बढत बनाने का मौका 18वें मिनट में भी मिला था लेकिन वरूण कुमार पेनल्टी कार्नर तब्दील नहीं कर सके। इसके चार मिनट बाद मनदीप सिंह के प्रयास को मलेशियाई गोलकीपर हैरी अब्दुल रहमान ने नाकाम कर दिया। भारतीय गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने दूसरे हाफ में मलेशिया के दो पेनल्टी कार्नर बचाये। हरमनप्रीत ने 44वें मिनट में पेनल्टी कार्नर तब्दील करके भारत को बढ़त दिलाई । वह 58वें मिनट में हैट्रिक बना लेते लेकिन रहमान ने उनका प्रयास सफल नहीं होने दिया।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



