कजान : अर्जेंटीना और लियोनेल मेस्सी को विश्व कप में आगे बढ़ने के लिए फ्रांस के खिलाफ मैच में अपनी फॉर्म हासिल करनी होगी। फ्रांस की टीम भी विश्व कप में अब तक अपनी पूरी लय में नहीं दिखी है। विश्व कप का पहला प्री क्वार्टर फाइनल मैच रोमांचक होने की उम्मीद है। दोनों ही टीमों ने अब तक उम्मीदों के हिसाब से प्रदर्शन नहीं किया है और उनका विश्व कप में अब तक का सफर एक दूसरे से अलग रहा है। जहां फ्रांस की टीम ने अपने तीन लीग मैचों में दो में जीत हासिल की और एक मुकाबला ड्रॉ किया, अर्जेंटीना ने केवल एक मैच जीता, एक में बुरी तरह हार गया और एक मुकाबला ड्रॉ खेला।
बड़े उम्र के खिलाड़ियों और टीम में असतंलुन अर्जेंटीना के लिए समस्याएं हैं और यह सब ग्रुप चरण में क्रोएशिया के खिलाफ मुकाबले में साफ साफ दिखा जब अर्जेंटीना को 0-3 की शर्मनाक पराजय का सामना करना पड़ा। लेकिन मेस्सी ने पिछले मुकाबले में नाइजीरिया के खिलाफ अपना खाता खोलते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभायी जो अर्जेंटीना के लिए एक शुभ संकेत हैं। दूसरी तरफ फ्रांस की टीम अब तक अपराजेय रहने के बाद सुस्त दिखी है।
स्ट्राइकर एंटोनी ग्रिजमैन अब तक अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म हासिल करने में नाकाम रहे हैं और मिडफील्ड में टीम की रचनात्मकता अब तक नजर नहीं आयी है। टीम के कोच डिडियर डेशचैम्प इस बात पर अटल है कि शनिवार को विश्व कप का नॉकआउट दौर शुरू होने के साथ फ्रांस अपनी पूरी लय में आ जाएगा।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



