कल जहां पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को पंजाब किंग्स ने 4 विकेट से हरा दिया तो वहीं दूसरे मुकाबले में एक बार फिर से मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर बाजी मार ली। कल का दोनों मुकाबला काफी रोमांचक भरा रहा। पहले मुकाबले में जहां पंजाब किंग्स ने चेपॉक के मैदान पर 200 या उससे ज्यादा का लक्ष्य हासिल करने वाली पहली टीम बनी तो वहीं दूसरे मुकाबले में बर्थडे बॉय कप्तान रोहित शर्मा को टीम ने जीत का तोहफा दिया।

कल मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया दूसरा मुकाबला एक ऐतिहासिक मुकाबला था, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। इस मुकाबले में शुरू से रोमांच जारी रहा। पहली पारी में जब राजस्थान की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तब टीम के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने क्या गजब का खेल दिखाया था। उन्होंने मात्र 62 गेंदों पर 8 छक्के और 16 चौके की मदद से 124 रन बनाए थे। हालांकि टीम के अन्य खिलाड़ियों ने उनका साथ नहीं दिया और उनके अलावा कोई और खिलाड़ी ने 20 का आंकड़ा भी नहीं छुआ। जोस बटलर ने 18, कप्तान संजू 14 रन की पारी खेली। जिसके बाद टीम का कुल स्कोर 212 रन हुआ।

213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को शुरुआती दौर में ही कप्तान रोहित शर्मा के तौर पर बड़ा झटका लगा। हालांकि उसके बाद इशान किशन 28 और कैमरून ग्रीन 44 ने टीम को संभाला और दूसरे विकेट के लिए एक अच्छी साझेदारी निभाई। उसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों पर 55 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम के मन में उम्मीद जगा दी कि अब वो मुकाबले को अपने नाम कर सकते हैं। फिर अंत में वैसा ही हुआ। तिलक वर्मा ने 21 गेंदों पर 29 और टिम डेविड 14 गेंदों पर 45 रन की जबरदस्त पारी खेली और 3 गेंद रहते ही मैच अपनी झोली में डाल लिया।

कल का मुकाबला अपने आप में एक स्पेशल मुकाबला था। 1000वां मुकाबला के साथ-साथ कल मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का कल जन्मदिन भी था, जिसे पूरी टीम ने मिलकर सेलिब्रेट किया। हालांकि प्लेयर ऑफ द मैच यशस्वी जैसवाल को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मिला। अब मुंबई अपनी इस जीत के लय को अगले मुकाबले में बरकरार रखना चाहेगी तो वहीं राजस्थान एक बार फिर से जीत की पटरी पर वापस आना चाहेगी।


Download Android App
Download iOS App



