मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हरा दिया।
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 193 रन बनाए थे। राजस्थान 18.1 ओवरों में सभी विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी।
राजस्थान के लिए जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। 44 गेंदों की उनकी पारी में चार चौके और पांच छक्के शामिल रहे।
मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लिए।
मौजूदा विजेता के लिए सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने 79 रनों की पारी खेली जिसमें 47 गेंदों का सामना कर 11 चौके और दो छक्के मारे। हार्दिक ने उनका साथ देते हुए अंत में 19 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 30 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 35 रनों का योगदान दिया।
राजस्थान के लिए श्रेयस गोपाल ने दो विकेट लिए, कार्तिक त्यागी और जोफ्रा आर्चर ने एक-एक विकेट लिया।


Download Android App
Download iOS App



