IPL2022: उमरान मलिक की 150 Kmph की गेंदबाज़ी देख उनके कायल हुए माइकल वॉन

Summary :

उमरान मलिक की इस गेंदबाजी के फैन पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन हो गए हैं।

सोमवार को मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच टक्कर देखने को मिली। जहाँ गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा है। हैदराबाद की गेंदबाजी के दौरान युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने एक बार फिर हर किसी को इम्प्रेस किया है। 

गुजरात के खिलाफ इस 22 साल के युवा तेज गेंदबाज ने 153 किलोमीटर प्रतिघंटे से अधिक की रफ्तार से मैच की सबसे तेज गेंद डाली। उमरान मलिक की इस गेंदबाजी के फैन पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन हो गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर सनराइजर्स हैदराबाद के इस गेंदबाजी की जमकर तारीफ की है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने उमरान मलिक के लिए ट्वीट करते हुए लिखा “बहुत जल्द भारत के लिए खेलेंगे उमरान मलिक… अगर मैं BCCI होता मैं उसे इस गर्मी में कुछ काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए भेजूंगा ताकि उसे पहले विकसित होने में मदद मिल सके।”
आपको बता दें गुजरात के खिलाफ उमरान ने अपने 4 ओवर के कोटे में 39 रन खर्च कर मैथ्यू वेड को आउट किया। गुजरात की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही थी। पावरप्ले में शुभमन गिल और साईं सुदर्शन के रूप में उन्हें दो बड़े झटके लगे थे। पंजाब के खिलाफ पिछले मुकाबले में इन्हीं दोनों बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी की थी। जिससे हैदराबाद की गेंदबाज़ी ने सस्ते में निपटा दिया। 

Desk Team