मोदी ने पूनिया को यादगार प्रदर्शन पर दी बधाईं 

Summary :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 18वें एशियाई खेलों में भारत के लिए ‘‘यादगार’’ पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले पहलवान बजरंग पूनिया को बधाईं दी। मोदी ने ट्वीट

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 18वें एशियाई खेलों में भारत के लिए ‘‘यादगार’’ पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले पहलवान बजरंग पूनिया को बधाईं दी। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ बजरंग पूनिया को कुश्ती के 65 किग्रा भारवर्ग में यादगार जीत दर्ज करने के लिए बधाईं। यह जीत और भी खास है क्योंकि एशियाई खेलों 2018 में यह देश का पहला स्वर्ण पदक है। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’’

इससे पहले प्रधानमंत्री ने भारतीय निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार को एशियाई खेलों में देश के लिए पहला पदक जीतने पर बधाई दी। अपूर्वी और रवि की मिश्रित टीम ने 10 मीटर राइफल निशानेबाजी स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ हमारे प्रतिभाशाली निशानेबाजों ने एशियाई खेलों 2018 में हमें पहला पदक दिलाया। अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने 10 मीटर राइफल निशानेबाजी की मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। शाबाश! ’’

Desk Team