INDvsSL: रोहित से हाथ मिलाने पर मोहम्मद कैफ ने दी “WARNING”

Summary :

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया पर रोहित की तारीफ में कुछ ऐसा कहा है जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

अगर हम भारत के सबसे सफल कप्तान का नाम आपसे पूछे तो आपके दिमाग में भी पहला नाम महेंद्र सिंह धोनी का ही आएगा। उनके बारे में कहा जाता था कि धोनी जिस चीज को छूते हैं वह सोना बन जाती है। और कहे भी क्यों ना, उन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को टेस्ट में टॉप पर पहुंचाया। टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाले इकलौते कप्तान बने। लेकिन अब धोनी जैसी ही तारीफ भारत के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा की भी हुई है।

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया पर रोहित की तारीफ में कुछ ऐसा कहा है जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। कैफ ने रविवार यानि 27 फरवरी को रोहित शर्मा की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा कि वो जिस चीज को छू रहा है, वह सोने में बदल रही है। कैफ ने अपने ट्वीट में लिखा, “आजकल रोहित शर्मा से हाथ मिलाने में सावधानी बरतें। वह जो कुछ भी छूता है वह सोने में बदल जाता है। श्रेयस को नंबर तीन पर भेजना, खिलाड़ियों का रोटेशन, गेंदबाजी में बदलाव। हर चाल एक मास्टरस्ट्रोक है।”

Rohit Sharma named new India ODI captain

आपको बता दें रोहित ने पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20, फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में शानदार जीत हासिल की। टीम इंडिया इस दौरान एक भी मैच नहीं हारी। और अब भारतीय टीम ने श्रीलंका का भी तीन टी20 मैचों की सीरीज में सूपड़ा साफ़ कर दिया है। अब देखना है कि रोहित अपनी कप्तानी में धोनी की तरह वर्ल्ड कप जीत पाते हैं या नहीं। 


Desk Team