अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट मैच चटगांव में खेला जा रहा है जिसके बाद वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजर नाजिम जर अब्दुर्रहीमजाई ने एक क्रिकेट वेबपोर्टल से बात करते हुए कहा है कि हां! नबी इस टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। नबी के इस फैसले के बारे में यही बात हो रही है कि वह वनडे और टी20 में अपने कैरियर को लंबा बनाने चाहते हैं जिसके लिए उन्होंने टेस्ट से संन्यास लेने का फैसला किया है।

34 साल के नबी ने टेस्ट क्रिकेट में महज तीन ही टेस्ट मैच खेले हैं। बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव टेस्ट की पहली पारी में नबी जीरो पर आउट हो गए थे। नबी ने दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में महज 25 रन ही बनाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट में 4 विकेट अपने नाम की है।

नबी दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं साथ ही वह ऑफ स्पिनर भी है। नबी टी20 क्रिकेट में शानदार खिलाड़ियों में से एक हैं। टी20 विश्व कप जो 2019 में खेला जाना है उसके लिए नबी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम में अहम भूमिका में नजर आएंगे।

ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप 2019 खेला जाना है। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को नहीं बनाया गया है। इस टूर्नामेंट में क्रिकेट जगत की शीर्ष नौ टीमों को ही शामिल किया गया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ अफगानिस्तान का अगला टेस्ट मैच है जो देहरादूरन में 27 नवंबर को खेला जाना है।


Download Android App
Download iOS App



