अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद ने की शर्मनाक हरकत, बीच मैदान पर सिगरेट फूंकते आये नजर

Summary :

अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी मोहम्मद शहजाद हाल ही क्रिकेट मैदान पर स्मोकिंग करते देखें गए हैं। शहजाद बांग्लादेश प्रीमियर लीग के मुकाबले के बाद 4 फरवरी को शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में वे स्मोकिंग करते पकड़े गए हैं।

अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी मोहम्मद शहजाद हाल ही क्रिकेट मैदान पर स्मोकिंग करते देखें गए हैं। शहजाद बांग्लादेश प्रीमियर लीग के मुकाबले के बाद 4 फरवरी को शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम  में वे स्मोकिंग करते पकड़े गए हैं। जिसके बाद उन्हें मैच अधिकारियों ने फटकार लगाई। 
यही नहीं मोहम्मद शहजाद पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के चलते एक डीमेरिट पॉइंट भी लगाया गया है। उन्हें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के कोड ऑफ कंडक्ट की धारा 2.20 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। बता दें, मोहम्मद शहजाद बीपीएल 2022 में मिनिस्टर ग्रुप ढाका टीम का हिस्सा हैं।
दरअसल, 4 फरवरी को मिनिस्टर ग्रुप ढाका का कोमिला विक्टोरियंस से मैच होना था, मगर बरसात की वजह से मैच रद्द हो गया। ऐसे में जब बारिश रुकी तब मोहम्मद शहजाद बाकी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर घूम रहे थे और इसी दौरान वे स्मोकिंग करते देखे गए। ऐसे में  बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस बारे में प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि शहजाद ने अपनी गलती मान ली और मैच रेफरी नियामुर राशिद की तरफ से दी गई सजा को स्वीकार कर लिया।  
मोहम्मद शहजाद ने मैदान पर की स्मोकिंग…

मोहम्मद शहजाद के स्टेडियम के अंदर स्मोकिंग करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। खबर यह भी है कि ढाका के कोच मिजानुर रहमान ने पहले तो शहजाद को मैदान में स्मोकिंग को लेकर टोका और ऐसा नहीं करने को कहा। इसके बाद तमीम इकबाल ने उन्हें ड्रेसिंग रूम में जाने को कहा।  
मालूम हो मोहम्मद शहजाद की पहचान तूफानी बल्लेबाज की हैं वे पारी की शुरुआत करते हैं। वह बीपीएल 2020 में लगातार ढाका प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। इस सीजन उन्होंने चार बार दहाई से कम का स्कोर बनाया। इनके अलावा 53 और 42 रन की पारियां भी खेलीं। ढाका अभी अंक तालिका में सात मैचों में सात अंक लेकर तीसरे नंबर पर हैं। 

Desk Team