उतरी अफ्रीकी देश मोरक्को और ट्यूनीशिया ने अलग अलग तरह से रूस में होने वाले 2018 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया। मोरक्को ने ग्रुप सी में आइवरी कोस्ट पर 2-0 से जीत दर्ज की। उसके लिये नाबिल दिरार और मेधी बेनाटिया ने पांच मिनट के अंदर गोल दागे। एटलस लायंस ने 1998 के बाद पहली बार टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई किया, टीम के 12 अंक रहे।
उसने छह मैचों के ग्रुप अभियान के दौरान एक भी गोल नहीं गंवाया। ट्यूनीशिया की टीम राडेस में पड़ोसी देश लिबिया को पराजित नहीं कर सकी और मुकाबला 0-0 के ड्रा रहा। हालांकि ट्यूनीशिया के लिये क्वालीफाई करने के लिये यह ड्रा भी काफी था।
उसने 14 अंक जुटाये और वह 2006 के बाद पहली बार विश्व कप में खेलेगी। सेनेगल ने कल दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर रूस के लिये क्वालीफाई किया था। दो अन्य अफ्रीकी क्वालीफाई नाइजीरिया और मिस, ने पिछले महीने फाइनल्स में स्थान सुनिश्चित किया था।


Download Android App
Download iOS App



