Most Goal In Fifa: 2026 FIFA World Cup का 23वां संस्करण 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक खेला जाएगा। इस बार फुटबॉल प्रेमियों को एक बार फिर Lionel Messi और Cristiano Ronaldo जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिलेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि यह दोनों सुपरस्टार्स का आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है। दोनों खिलाड़ी अब तक 5-5 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद वे एक खास रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सके हैं।
Fifa World Cup: 1958 से कायम है सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड
फीफा वर्ल्ड कप के एक ही संस्करण में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड आज भी Just Fontaine के नाम दर्ज है। फ्रांस के इस महान खिलाड़ी ने 1958 वर्ल्ड कप में अकेले 13 गोल दागे थे। ऐसे में खास बात ये है कि फॉनटेन ने अपने पूरे करियर में सिर्फ एक ही वर्ल्ड कप खेला था, लेकिन उसी में उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जो आज तक कायम है। दिलचस्प बात तो यह है कि मेसी ने 5 वर्ल्ड कप खेलने के बाद कुल 13 गोल किए हैं, जबकि रोनाल्डो अभी तक इस आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके हैं।
Fifa News: वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल किसके नाम?

अगर सभी वर्ल्ड कप संस्करणों को मिलाकर सबसे ज्यादा गोल की बात करें, तो यह रिकॉर्ड Miroslav Klose के नाम है। जर्मनी के इस दिग्गज स्ट्राइकर ने 4 वर्ल्ड कप में कुल 16 गोल किए थे।
Lionel Messi And Cristiano Ronaldo Stats: मेसी और रोनाल्डो के आंकड़े

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ऐसे पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार 5 अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप में गोल करने का कारनामा किया है। वहीं, लियोनेल मेसी भी 5 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं और कुल गोल के मामले में रोनाल्डो से आगे हैं।
मेसी: 26 मैच, 13 गोल
रोनाल्डो: 22 मैच, 8 गोल
पहली बार 3 देश करेंगे मेजबानी
इस बार का वर्ल्ड कप कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है। पहली बार टूर्नामेंट की मेजबानी 3 देश मिलकर करेंगे। Canada, Mexico और United States संयुक्त रूप से इस मेगा इवेंट की मेजबानी करेंगे। इसके अलावा, पहली बार टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी। कुल 16 स्टेडियम में 105 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें फाइनल भी शामिल होगा।
Most Goal In Fifa: भारत में कहां देख सकेंगे लाइव मैच?
फिलहाल भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग के अधिकार किसी कंपनी के पास नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मीडिया राइट्स की ऊंची कीमत के कारण अब तक कोई समझौता नहीं हो पाया है, हालांकि बातचीत जारी है।


Download Android App
Download iOS App




