इंदौर : कप्तान श्रेयस अय्यर की नाबाद अर्धशतकीय पारी और सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिये 76 रन की नाबाद भागीदारी से मुंबई ने शनिवार को यहां सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट सुपर लीग ग्रुप बी मैच में दिल्ली को एक ओवर रहते आठ विकेट से पराजित किया। दिल्ली ने न्यौता मिलने के बाद ध्रुव शोरे और ललित यादव के 33-33 रन की मदद से सात विकेट पर 144 रन बनाये।
उन्मुक्त चंद ने 22 रन का योगदान दिया। मुंबई के लिये गेंदबाज तुषार देशपांडे ने 19 रन देकर चार विकेट चटकाकर शानदार प्रदर्शन किया। फिर मुंबई ने यह लक्ष्य 19 ओवर में दो विकेट पर 148 रन बनाकर आसानी से हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर ने 47 गेंद में पांच चौके और एक छक्के से नाबाद 53 रन की अहम पारी खेली।
श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव (नाबाद 42 रन, 26 गेंद में तीन चौके, दो छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिये 76 रन की नाबाद साझेदारी निभाकर टीम को छह गेंद रहते जीत दिलायी। टीम के लिये जय बिष्टा ने 39 रन का योगदान दिया। दिल्ली के नवनीत सैनी और नीतिश राणा को एक एक एक विकेट मिला।


Download Android App
Download iOS App



